Baramati By-Election 2026: महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट के उपचुनाव पर गरमाई सियासत, पार्श पवार ने कांग्रेस पर उम्मीदवार उतारने पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बेटे पार्थ पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। यह उन्होंने कांग्रेस को लेकर दी है, क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया हुआ है। पार्थ पवार का कहना है कि सुनेत्रा पवार के सामने कांग्रेस को उम्मीदवार उतारना महंगा पड़ेगा।
शरद पवार ने किया पलटवार
पार्थ पवार के इस बयान पर एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक परिपक्वता पर प्रश्न उठाया था। वहीं, पवार परिवार के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि कांग्रेस को स्वतंत्र राजनीतिक दल के तौर पर चुनाव लड़ने का अधिकार है।
बता दें कि एनसीपी पूर्व प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित प वार की 28 जनवरी को एक विमान हादसे में निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए किसानों को 128 करोड़ की सहायता, सरकार ने दी जानकारी
एनसीपी (एसपी) सांसद ने क्या कहा?
एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने शरद पवार और पार्थ पवार के बयान पर कहा, "हमारे परिवार में, जब बड़े बोलते हैं, तो हम सुनते हैं, और निजी सलाह घर पर ही दी जाती है, सार्वजनिक रूप से नहीं। मेरा पालन-पोषण इसी सिद्धांत के साथ किया गया है और मैं इसका पालन अपने परिवार और राजनीति दोनों में करती हूं।"
संविधान पर दी प्रतिक्रिया
सुप्रिया सुले ने कांग्रेस को लेकर कहा कि उसने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और देश की प्रगति तथा विकास के लिए काम भी किया है। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार कांग्रेस को चुनाव लड़ने का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने आगे कहा, "यह एक ऐसी पार्टी है, जो संविधान के दायरे में रहकर काम करती है और सम्मान की पात्र है। मैंने कांग्रेस के समर्थन और मार्गदर्शन में चुनाव लड़ा है। हम कांग्रेस की विचारधारा के साथ बड़े हुए हैं।"
Created On :   7 April 2026 11:10 PM IST













