विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव में आर -पार की लड़ाई, बीजेपी नेताओं ने टीएमसी पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल चुनाव में आर -पार की लड़ाई, बीजेपी नेताओं ने टीएमसी पर साधा निशाना
SIR, CAA और टीएमसी सांसद के ईसी पर आरोप पर बीजेपी नेताओं ने किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने TMC MP डेरेक ओ ब्रायन के बयान पर कहा TMC के लोग बदतमीजी तो करते ही हैं। इन्होंने बदतमीजी की होगी और डेरेक को तो आदत है जोर-जोर से बोलने की तो वह समझ रहे हैं कि जिस तरह से वह राज्यसभा में चिल्लाते हैं वैसे चिल्लाए होंगे इसलिए चुनाव आयोग ने कहा होगा कि शांत रहो।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में एसआईआर को लेकर विपक्ष नेता और भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा वोटर लिस्ट से न मेरा और न ममता बनर्जी का नाम कटा है तो किसका नाम कटा है फर्जी वोटर, बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठिए का नाम कटा है, जो लोग 2002 के बाद आए हैं उसको CAA के अंदर नागरिकता देंगे और वोटर लिस्ट में नाम भी देंगे। पीएम मोदी है चिंता की कोई बात नहीं है, सबको CAA के द्वारा नागरिकता मिलेगी और वोटर लिस्ट में नाम भी।

Created On :   8 April 2026 5:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story