पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने 7 उम्मीदवार बदले, बीजेपी की 6 वीं सूची में केवल एक नाम

कांग्रेस ने 7 उम्मीदवार बदले, बीजेपी की 6 वीं सूची में केवल एक नाम
बीजेपी की छठी लिस्ट में राकेश सिंह कोलकाता पोर्ट से चुनाव लड़ेंगे,

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की। राकेश सिंह कोलकाता पोर्ट से चुनाव लड़ेंगे।

TMC चेयरपर्सन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के लिए सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं।

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 7 सीटों पर उम्मीदवार बदले

कांग्रेस ने नकाशीपारा विधानसभा क्षेत्र से गोलाम किब्रिया मंडल की जगह ताहिर एसके को टिकट दिया है। चापरा से राहिदुल मंडल की जगह आसिफ खान ,हाब्रा से प्रणब भट्टाचार्य, मिनाखान एससी विधानसभा सीट से श्रीमती बर्नाली नस्कर की जगह सुनायना बिस्वास, एससी आरक्षित मंदिराबाजार से डॉ कोशिक बैद्य के स्थान पर चंद सरदार, एससी सीट रैना से अनिक साहा को बदलकर श्रीमती पंपा मलिक, केतुग्राम सीट से मोहम्मद मोफिरूल कस्सेम की जगह एसके अबू बक्कर को , जबकि एसी आरक्षित सीट औसग्राम सीट से उम्मीदवार श्रीमती निशा बाराल को बदलकर तपस बराल को टिकट दिया है।

Created On :   8 April 2026 2:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story