केरलम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मेरे चुनावी भाषण को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया हाल ही में केरल में दिए गए मेरे एक चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। फिर भी, मैं अपनी तरफ से जिम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त करता हूँ। गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा। वहाँ के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा कभी उद्देश्य नहीं था।
यह भी पढ़े -खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मोहसिना किदवई कांग्रेस की बहुत बड़ी नेता थी और पार्टी के लिए बहुत योगदान दी। पार्टी की हर कार्यक्रम में वो आती थीं लेकिन जब बीमार पड़ गई तो उनका आना कम हुआ है। एक महिला होकर बहुत दिन राजनीति में टिकना ये बहुत बड़ी बात है इसलिए मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई नेताओं ने वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की, खड़गे ने उनके परिवार से मुलाकात की।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई के निधन पर कहा जो उनका कद था जो उनकी पार्टी के लिए सेवाएं थीं उसकी बराबरी करना बहुत मुश्किल लगता है। हमारे लिए खास क्षति है। ऐसा लग रहा है एक पूरा युग इनके साथ खत्म हो गया है।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा मोहसिना किदवई जी से मेरा संबंध पिताजी के समय से है उनका मेरे पिता से बहुत स्नेह था और फिर मुझसे उनका स्नेह हुआ, मोहसिना किदवई उत्तर प्रदेश जैसे पुरुष प्रधान राज्य में उन्होंने अपनी पहचान बनाई और वहां पर उन्होंने राजनीति की वही उनकी पहचान थी, संगठन के माध्यम से जितने लोगों को उन्होंने आगे बढ़ाया उसके लिए जितना कहा जाए उतना कम है। हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है भारतीय राजनीति के लिए क्षति है,उनका इस तरह से जाना हमें दुखी करता है लेकिन इस बात का गर्व है कि मोहसिना किदवई जैसी नेता हमारी बीच थी दशकों पहले उन्होंने अपनी पहचान राजनीति में बनाई।
#WATCH नोएडा: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "मोहसिना किदवई जी से मेरा संबंध पिताजी के समय से है उनका मेरे पिता से बहुत स्नेह था और फिर मुझसे उनका स्नेह हुआ...मोहसिना किदवई उत्तर प्रदेश जैसे पुरुष प्रधान राज्य में उन्होंने अपनी पहचान बनाई और वहां पर उन्होंने राजनीति की… https://t.co/Scx4jXuU79 pic.twitter.com/Yv8oG9eApQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
Created On :   8 April 2026 2:37 PM IST












