तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: TVK चीफ की रैली, रोड शो और जनसभा, आरोप-आपत्ति और दिशानिर्देशों के बीच ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK चीफ और तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेराबुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार विजय ने तिरुनेलवेली में रोड शो किया। तिरुचिरापल्ली ईस्ट और चेन्नई के पेरम्बूर दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे विजय का नामांकन बिना किसी समस्या के स्वीकार कर लिया गया। जबकि पेरम्बूर में पीएमके प्रत्याशी थिलागबामा द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद उनके नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, थिलागबामा ने आरोप लगाया कि विजय के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया गया है।
आपको बता दें विल्लीवाक्कम में भी टीवीके उम्मीदवार के नामांकन पर कुछ पारिवारिक आपत्ति लगाई गई थी, हालांकि बाद में मामले का समाधान हो गया। एडप्पाडी में टीवीके प्रत्याशी अरुण कुमार का नामांकन खारिज कर दिया गया और बाद में वे लापता हो गए, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। उनके स्थान पर उम्मीदवार और पत्नी नित्या का नामांकन भी रद्द कर दिया गया।
यह भी पढ़े -विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में पहली बार वोट देने वालों की संख्या में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर से नेता बने विजय ने तिरुनेलवेली में चुनाव प्रचार किया। प्रचार अभियान में रैली और जनसभा भी शामिल है। विजय ने तिरुनेलवेली और तेनकासी जिलों से तमिलगा वेट्ट्री कज़गम कैंडिडेंट के समर्थन में रैली आयोजित की। इस रैली को पुलिस की कुछ शर्तों के साथ अनुमति मिली है। जिसमें प्रमुख तौर पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं। टीवीके नेताओं ने इन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कही है।
Created On :   8 April 2026 3:47 PM IST












