संसद का विशेष सत्र: महिला आरक्षण पर दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां समेत कई महिला नेताओं ने की प्रधानमंत्री की प्रशंसा

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने 33% महिला आरक्षण पर कहा, "महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 16-18 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाया गया है। महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने का निर्णय केवल एक विधेयक या बिल नहीं है। ये आधी आबादी को उनका अधिकार या सम्मान दिलवाने की दिशा में बहुत क्रांतिकारी कदम है। लंबे समय से आधी आबादी के नाम पर केवल राजनीतिक बयान बाजी होती है लेकिन पहली बार किसी सरकार ने इतनी दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाते हुए महिलाओं को वास्तविक भागीदारी देने का साहसी निर्णय लिया है।
यह भी पढ़े -महिला आरक्षण बिल से 'नारी शक्ति' को मिलेगा नया बल, महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी अनुपमा होस्केरे
शिवसेना नेता शायना एनसी ने महाराष्ट्र के मुंबई में महिला आरक्षण बिल पर कहा अभी 13-14% ही महिलाएं संसद में हैं। नारी शक्ति वंदन के बाद इनकी संख्या 74 से बढ़कर 181 हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने जो राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई वो प्रशंसा जनक है।
आपको बता दें महिला आरक्षण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने 16-18 अप्रैल को दो दिवसीय संसदीय विशेष सत्र बुलाया है।
Created On :   8 April 2026 4:48 PM IST












