केरलम विधानसभा चुनाव 2026: वोटिंग से पहले 'कैश फॉर वोट' पर सियासी उबाल! कांग्रेस ने वीडियो जारी कर BJP पर वोट खरीदने का लगाया आरोप, EC को भी घेरा

वोटिंग से पहले कैश फॉर वोट पर सियासी उबाल! कांग्रेस ने वीडियो जारी कर BJP पर वोट खरीदने का लगाया आरोप, EC को भी घेरा
केरलम में गुरुवार (9 अप्रैल) को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 'कैश फॉर वोट' को लेकर सियासत उबाल पर है।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरुम। केरलम में गुरुवार (9 अप्रैल) को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 'कैश फॉर वोट' को लेकर सियासत उबाल पर है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने एक कथित वीडियो जारी करके बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी कार्यकर्ता वोट के बदले पैसे बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो में पार्टी उम्मीदवार के सामने एक बुजुर्ग महिला को पैसे दिए जा रहे है। बता दें, केरलम में एक ही चरण में सभी 140 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

केरमल में 'केश फॉर वोट' पर गरमाई सियासत

इतना ही नहीं, बल्कि सतीशन ने दावा किया कि ये केवल एक सीट तक ही सीमित नहीं है। बल्कि, ऐसा कई निर्वानच क्षेत्रों में महिलाओं को पैसे और साड़ियां बांटने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा, 'यह केरल में पहली बार हो रहा है और बीजेपी वोटरों को प्रभावित करने के लिए नई व्यवस्था लागू कर रही है।' कांग्रेस नेता का कहना है कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की गंभीर कोशिश है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। सतीशन ने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर संबंधित अधिकारी कार्रवाई करने से मना करते हैं तो पार्टी कानूनी रास्ता अपनाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के ठीक पहले इस तरह की गतिविधियां चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन हैं।

वहीं, इस मामले को लेकर अलाप्पुझा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी पलक्कड़ में पैसे बांटने के आरोपों को चौंकाने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स और वीडियो में साफ संकेत मिलते हैं कि उम्मीदवार की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे।

कांग्रेस और एलडीएफ के आरोपों पर बीजेपी नेता का पलटवार

कांग्रेस और एलडीएफ के वोट फॉर केश के आरोपों को एस सुरेश ने गलत ठहराया है। उन्होंने पलक्कड़ में बीजेपी की जीत का दावा किया है। एस सुरेश ने कहा, 'पलक्कड़ की जनता ने तय कर लिया है कि यहां से बीजेपी का विधायक बनेगा, इसी डर से कांग्रेस भ्रामक बयान दे रही है।'

इस दौरान एस सुरेश ने महिलाओं को पैसे बांटने के आरोपों पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि ये 'गंभीर आरोप नहीं हैं' और संबंधित महिला खुद स्पष्ट कर चुकी है कि बीजेपी ने कोई पैसा नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और एलडीएफ हार के डर से झूठ फैला रहे हैं। सोभा सुरेंद्रन का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि जनता उन्हें ही विधायक चुनने जा रही है। बीजेपी ने भरोसा जताया कि इस बार पलक्कड़ में जीत तय है।

दूसरी ओर पलक्कड़ के विधायक राहुल मामकूटथिल ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा, "आप अपनी विचारधारा फैला सकते हैं, लेकिन पैसे के दम पर पलक्कड़ में एक भी वोट नहीं खरीदा जा सकता।" उन्होंने हाल ही में हुई घटनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि एक उम्मीदवार के करीबी सहयोगी को जनता ने पैसे बांटते हुए पकड़ा था। यह काफी आपत्तिजनक है।

कांग्रेस यही नहीं रुकी, बल्कि उसने चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए। सतीशन ने कहा कि पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध न होने से ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र पर अधिकारी के पहुंचने के बावजूद बैलेट की व्यवस्था नहीं थी।

Created On :   8 April 2026 7:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story