ईरान-US सीजफायर पर बयानबाजी: भारत विश्व गुरू बनने का मौका चूक गया, सपा चीफ के बयान पर बीजेपी नेता ने किया पलटवार

भारत विश्व गुरू बनने का मौका चूक गया, सपा चीफ के बयान पर बीजेपी नेता ने किया पलटवार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा सीजफायर के बाद तत्काल डीजल-पेट्रोल और गैस सभी चीजों के दाम कम किए जाएं

डिजिटल डेस्क, कानपुर। उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने हमारी विदेश नीति चौपट कर दी है। एक बार तो लग रहा था भारत विश्व गुरू होगा लेकिन पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संबंधों को अपनी विदेश नीति को मजबूत कर रहा है। भारत विदेश नीति में कमजोर दिखाई दे रहा है। जो विश्व गुरू बनने का सपना था वो मौका भारत चूक गई है। अगर ये युद्ध रोकने में भारत कामयाब हो जाता तो आज दुनिया में भारत का स्थान विश्व गुरू में माना जाता और रखा जाता।

यूपी सरकार मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा नेता अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा जब भी गुंडे, माफियों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो सबसे ज्यादा तकलीफ समाजवादी पार्टी को होती है क्योंकि उनको दंगा पसंद है, गुंडागर्दी पसंद है, गुंडे-माफियों का समर्थन करते हैं जब भी इस तरह की बात होगी तो बेतुका बयान देकर वो गुंडे अपराधियों और तुष्टीकरण की राजनीति जो करते हैं और अपने वोट बैंक को साधने की कोशिश करते हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट पर कहा निश्चित रूप से कच्चे तेल के दाम कम हुए हैं। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि तत्काल यहां डीजल-पेट्रोल और गैस सभी चीजों के दाम कम किए जाएं।

Created On :   8 April 2026 7:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story