Iran-US Ceasefire: भारत में ईरान-अमेरिका युद्धविराम का जश्न, जम्मू-कश्मीर में खुशी मनाते नजर आए लोग

भारत में ईरान-अमेरिका युद्धविराम का जश्न, जम्मू-कश्मीर में खुशी मनाते नजर आए लोग
अमेरिका और ईरान के बीच 15 दिन के युद्धविराम के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। ईरान और अमेरिका के बीच 15 दिन का सीजफायर हो गया है। यह खबर पूरी दुनिया के लिए राहत देने वाली है क्योंकि युद्ध का खामियाजा कहीं न कहीं पूरी दुनिया को भुगतना पड़ रहा था। युद्धविराम की खबर सामने आते ही लोगों में काफी खुशी देखी जा सकती है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाते नजर आए। अब देखना यह होगा कि 10 अप्रैल को होने वाली वार्ता में क्या-क्या बातें निकल कर सामने आती हैं?

ईरान ने रखीं यह 10 शर्तें

ईरान ने अमेरिका के सामने 10 शर्तें रखीं जिसे राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने ठीक बताया। यह सीजफायर इन्हीं शर्तों पर हुआ है। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी शर्तें हैं जिन्हें अमेरिका मानने पर मजबूर हो गया...

1. दोनों देश एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे।

2. होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) पर ईरान का नियंत्रण बना रहेगा।

3. ईरान को यूरेनियम संवर्धन (न्यूक्लियर काम) करने की अनुमति होगी।

4. ईरान पर लगे सभी बड़े (प्राइमरी) प्रतिबंध हटाए जाएं।

5. बाकी सभी छोटे (सेकेंडरी) प्रतिबंध भी खत्म किए जाएं।

6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सभी पुराने प्रस्ताव खत्म किए जाएं।

7. IAEA (International Atomic Energy Agency) के बोर्ड के सभी फैसले भी हटाए जाएं।

8. युद्ध में हुए नुकसान का पैसा (मुआवजा) ईरान को दिया जाए।

9. अमेरिका अपने सैनिकों को इस क्षेत्र से वापस बुलाए।

10. हर जगह लड़ाई बंद हो, जिसमें लेबनान में चल रहा संघर्ष भी शामिल है।

कब और कहां होगी वार्ता?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 10 बिंदुओं वाले प्रस्ताव को सही बताया है। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमला नहीं करेगा। दोनों देशों के बीच 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली है। इस मीटिंग में आगे की शांति पर चर्चा होगी।

Created On :   8 April 2026 3:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story