पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: चुनाव आयोग पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, इससे पहले EC ऑफिस पहुंचा था TMC प्रतिनिधिमंडल

चुनाव आयोग पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, इससे पहले EC ऑफिस पहुंचा था TMC प्रतिनिधिमंडल
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर एफआईआर की मांग की

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा। ईसी ऑफिस जाने को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा बंगाल में चुनाव के दौरान जिस तरह से भय, आतंक, अराजकता और गुंडागर्दी का वातावरण निर्मित किया जा रहा है, देश की संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भी अविश्वास का वातावरण निर्मित किया जा रहा है। बंगाल की सत्ता की एक प्रमुख नेता के द्वारा जब ये बात कही जाती है कि CRPF की 200 कंपनियां यहां आने वाली हैं, आपके घर में जो भी घरेलू सामान हैं, उसके साथ इन्हें भगाइएगा। नेता के परिवार के सदस्य द्वारा ये कहा जाता है कि चुनाव जीतने के लिए लोगों के पैर तोड़ने पड़े, रीड़ की हड्डी तोड़नी पड़े या कुछ और आप स्वतंत्र हैं, बंगाल चुनाव का जो पुराना इतिहास है वो बताता है कि हमेशा से बंगाल में भय की स्थितियां बनाकर अपने हित पाने के प्रयास किए जाते हैं, उन्होंने आगे कहा TMC हताशा, निराशा और उदासी के दौर से गुजर रही है।

बीजेपी नेता ने आगे कहा सत्ता परिवर्तन का माहौल वहां पर दिखाई दे रहा है जिस वजह से वहां पर जिस तरह से वक्तव्य दिए जा रहे हैं, ये शर्मनाक और निंदनीय है। इसी बात को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष बंगाल में निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाए जाएं, वहां के लोगों को बिना भय के अपनी बातों को करने का मौका मिले, इन्हीं बातों को लेकर हम अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ निर्वाचन आयोग के समक्ष गए थे, निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि वहां पर निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे

भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा ममता बनर्जी खुद ये बात कर रही हैं कि CRPF की 200 बटालियन आ रही है उसको मारो, किचन से समान ले कर मारो। अभिषेक बनर्जी कह रहे हैं कि भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों का हाथ तोड़ो, पैर तोड़ो। हमने चुनाव आयोग से मांग की है कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर FIR कर कार्रवाई हो और भाषण देने से प्रतिबंधित किया जाए।

Created On :   8 April 2026 7:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story