Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे ने पार्टी संगठन के कई पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक, इन मुद्दों पर दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे ने एक अहम वर्चुअल बैठक की। जिसमें पार्टी संगठन के कई पदाधिकारी जुड़े। इस दौरान एकनाश शिंदे ने संगठन की गहन समीक्षा की और पदाधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, 'काम नहीं तो पद भी नहीं।' उन्होंने आगे कहा कि मंत्री, विधायक, सांसद जैसी पदों को साइड में रखकर सभी को कार्यकर्ताओं की तरह काम करना होगा। साथ ही कहा कि पार्टी विस्तार के लिए हर किसी को सक्रिय रूप से मैदान में उतरना होगा।
यह भी पढ़े -सुनेत्रा पवार के पास कितनी संपत्रि? चुनावी एफिडेविट में हुआ खुलासा, सोना, चांदी, गाड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी
विस्तार से मांगा जवाब
डिप्टी सीएम ने हर संपर्क प्रमुख से सीधे सवाल करते हुए पूछा कि अपने काम का हिसाब देना होगा। जिसमें अब तक कितने बीएलए नियुक्त किए, कितनी बार अपने क्षेत्र में पहुंचे और कितनी बैठकें की। इन सभी बातों पर विस्तार से जवाब तलब किया है। इस दौरान जिनकी कामगिरी संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि पदाधिकारियों को नियमित काम की रिपोर्ट देना जरूरी है। अगर काम की जानकारी नहीं दी गई तो उन्हें सीधे पद से हटने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि हर बैठक की तस्वीरें और पूरी जानकारी रोजाना देनी होगी।
यह भी पढ़े -बारामती में एकनाथ शिंदे ने सुनेत्रा पवार के समर्थन में की चुनावी रैली, दिवंगत अजित पवार को याद करते हुए जनता को दिया संदेश
मतदान सूची पर काम करने के निर्देश
शिवसेना प्रमुख शिंदे ने संभावित निर्वाचन क्षेत्र के पुनर्गठन को ध्यान में रखते हुए हर मतदाता सूची पर कार्य करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए हर हर मतदाता सूची पर दो बीएलए नियुक्त करने और उनके साथ नियमित बैठक करने के लिए भी कहा गया है। बता दें कि फिलहाल राज्य में कोई चुनाव नहीं है, इस वजह से उनका पूरी फोकस संगठन को मजबूत करने में दिखाई दे रहा है।
Created On :   9 April 2026 12:45 AM IST












