असम FIR मामला: पवन खेड़ा ने खटखटाया तेलंगाना HC का दरवाजा, कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत

पवन खेड़ा ने खटखटाया तेलंगाना HC का दरवाजा, कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत
असम पुलिस के एफआईआर दर्ज होने के बाद बुधवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम पुलिस के एफआईआर दर्ज होने के बाद बुधवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया। इस मामले में उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयन सरमा पर गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस नेता ने हाईकोर्ट से उनके खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत की मांग की है।

तेलंगाना हाईकोर्ट से पवन खेड़ा ने अग्रिम जमानत की मांग की

इसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'असम के मुख्यमंत्री ने मेरे पीछे पुलिस भेजी। पत्नी के पासपोर्ट और विदेशी संपत्तियों के बारे में सवालों का जवाब नहीं दिया।' उन्होंने आगे कहा, असम के मुख्यमंत्री की पत्नी की व्योमिंग (अमेरिकी राज्य) में रजिस्ट्रर्ड कंपनी के लंदन, दुबई और ढाका में पते दर्ज हैं।

असम पुलिस ने पवन खेड़ा पर दर्ज किया केस

बता दें, असम पुलिस ने पवन खेड़ा पर मुख्यमंत्री के परिवार के खिलाफ जाली दस्तावेज इस्तेमाल करके छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले की जांच में पुलिस ने पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास से इलेक्ट्ऱॉनिक उपकरण सीज किए हैं। इस मामले में इन चीजों को जुड़ा होने का दावा किया गया है।

क्या है पूरा मामला

पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस आोयजित की थी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि असम मुख्यमंत्री की पत्नी रिनीकी भुयन शर्मा के पास विदेशी पासपोर्ट हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने रिनीकी पर दुबई में संपत्ति छिपाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वह अमेरिका में मुखौटा कंपनियों से जुड़ी हुई हैं।

पवन खेड़ा के आरोपों को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बेबुनियाद ठहराया था। उन्होंने कांग्रेस नेता के आरोपों को जाली दस्तावेजों पर आधिरित बताया था। सीएम ने कहा था, 'ये आरोप चुनाव से पहले भ्रम फैलाने के मकसद से लगाए गए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि असम पुलिस दस्तावेजों के स्रोत का पता लगाने के लिए कड़ी मेहनत करेगी।'

इस मामले में मंगलवार को पुलिस उपायुक्त देवजीत नाथ के नेतृत्व में अपराध शाखा ने दिल्ली स्थित पवन खेड़ा के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों केवल डिजिटल सबूत एकट्ठा कर पाई। जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद में पवन खेड़ा को ढूंढने के लिए तलाश अभियान जारी है। माना जा रहा है यहां पर पवन खेड़ा हो सकते हैं।

Created On :   8 April 2026 7:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story