Politics News: 'उससे बड़ा महान डकैत भारत के इतिहास में पैदा...' हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर पप्पू यादव ने किया बड़ा हमला

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज (9 अप्रैल) को वोटिंग होने वाली है। इसके एक दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर सांसद पप्पू यादव ने तंज कसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चैलेंज देते हुए कहा कि उनकी औकात है तो पप्पू यादव को गिरफ्तार करते बताए। उन्होंने आगे कहा कि वो जहां बुलाएंगे, वहां जाने को तैयार है।
'दुनिया का सबसे बड़ा चोर'
पप्पू यादव का कहना है, "जिस तरह से हिमंत बिस्वा सरमा ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को गाली दी है। पूरे भारत की बेटी को गाली दी है। हर जाति-धर्म की बेटी को गाली दी है। दलितों को गाली दी है, पागल कहा है। उससे बड़ा महान डकैत भारत के इतिहास में पैदा नहीं हुआ। उस पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, हिमंत बिस्वा सरमा दुनिया का सबसे बड़ा चोर है। इसके साथ ही उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये के चोरी के आरोप भी लगाए है। उन्होंने यह कहा, "हिम्मत तो गौरव गोगोई को गिरफ्तार करके दिखाओ, हाथ लगाकर देख लो, जिस दिन हाथ लगाए खून की नदियां बहेंगी।"
यह भी पढ़े -पप्पू यादव ने किस बताया 'सुपर टाइगर', बंगाल में TMC या BJP में से इस पार्टी के जीतने का किया दावा
पप्पू यादव ने क्यों दिया ये बयान?
गौरतलब है कि हाल ही में हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "उम्र का असर है, खरगे जी पगला गए हैं..." इसके बाद पप्पू यादव ने यह बयान जारी किया है।
इसके अलावा एक अन्य बयान में पप्पू यादव ने कहा था कि वे मक्का और मखाना किसानों के मुद्दे को लेकर एक बड़ा आंदोलन करने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि मक्का और मखाना के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी नीतियां पूरी तरह से किसान विरोध है। जिनको लेकर 13 अप्रैल से पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी गेट पर सात दिनों का धरना प्रदर्शन करने वाले हैं।
Created On :   9 April 2026 12:13 AM IST













