असम विधानसभा चुनाव 2026: दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और उनकी बहन ने डाला वोट, कहा मतदान सभी का कर्तव्य है, सभी को मतदान करना चाहिए

दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और उनकी बहन ने डाला वोट, कहा मतदान सभी का कर्तव्य है, सभी को मतदान करना चाहिए
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल व असम सरकार में कृषि मंत्री अतुल बोरा ने परिवार के साथ किया मतदान

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है, दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की बहन पाम बोरठाकुर ने अपना मतदान किया। वोटिंग के दौरान दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने कहा पहले मैं हमेशा जुबीन के साथ ही आती थी। मतदान सभी का कर्तव्य है। सभी को मतदान करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। असम चुनावों पर उन्होंने कहा हम लगभग 100 सीटें जीतेंगे क्योंकि जनता ने हमारे रैली में बड़ी संख्या में आकर हिस्सा लिया है सब ने कहा कि आपने 10 साल में बहुत अच्छा काम किया जबकि कांग्रेस जो काम 55 साल में नहीं कर पाई वही काम पीएम मोदी ने 10 साल में करके दिखा दिया, हमें विकास के रास्ते पर तेजी से लेकर जाने के लिए व्यवस्था की है इसलिए जनता उनकी आभारी है।

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा असम में जो विकास हुआ है और शांति का माहौल जो बना है इससे हर नागिरक को इज्जत से जीने का एक बड़ा मौका भी है और माहौल भी है और सुविधा भी दी गई है इसलिए असम की जनता खुश है पीएम मोदी के नेतृत्व में जो विकास हुआ है सभी जनता को अपने जीवन सजाने के लिए एक मौका दिया गया है तो सामाजिक न्याय जनता की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में पीएम मोदी का जो योगदान है जो उनका प्यार जनता के लिए है इसलिए असम के लोग खुश है सबका मनाना है कि पीएम मोदी रहेंगे तो सबका सम्मान रहेगा, सुरक्षा, विकास और विरासत रहेगा।

असम सरकार में कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कहा मैंने मतदान किया है। इस बार विपक्ष का हालत खराब है और लोग NDA के पक्ष में हैं। हमने विकास के बहुत काम किए हैं। बोरा ने अपने परिवार के साथ बोकाखात के वार्ड नंबर 9 स्थित ज्योति विद्यालय में अपना वोट डाला।


Created On :   9 April 2026 12:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story