Assembly Elections 2026: PM मोदी ने असम-केरलम और पुडुचेरी के लोगों से की वोट डालने की अपील, कहा-लोकतंत्र की प्रक्रिया को करें मजबूत

PM मोदी ने असम-केरलम और पुडुचेरी के लोगों से की वोट डालने की अपील, कहा-लोकतंत्र की प्रक्रिया को करें मजबूत
पीएम मोदी ने असम, केरल और पुजुचेरी की जनता से वोट डालने की अपील की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम, केरल और पुडुचेरी में आज (9 अप्रैल) विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं और यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों राज्यों के लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़े -पवन खेड़ा के बाद कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ FIR दर्ज, BJP ने आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल करने के लगाए आरोप

मतदान की अपील

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो रहा है, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा और महिला मतदाता पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र तथा नागरिक कर्तव्य का एक उत्सव बना देंगे।

'लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करें'

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही पुडुचेरी विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं, मैं हर मतदाता से आग्रह करता हूं कि वे बाहर निकलें और रिकॉर्ड संख्या में मतदान में हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करें। पुडुचेरी के भविष्य को संवारने में हर एक वोट मायने रखता है।

'लोकतांत्रिक भावना में नई ऊर्जा का संचार करेगी'

पीएम मोदी ने कहा कि मैं केरल की जनता से आह्वान करता हूं कि वे 2026 के विधानसभा चुनावों में मतदान में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। रिकॉर्ड भागीदारी केरल की लोकतांत्रिक भावना में नई ऊर्जा का संचार करेगी। मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और अपने मत दर्ज कराएं।

Created On :   9 April 2026 8:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story