विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी,असम, केरल विधानसभा चुनाव में कई दिग्गजों ने पोलिंग बूथ पर डाला वोट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और मंगलम तथा थट्टनचावडी विधानसभा सीटों से ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार एन. रंगास्वामी, पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डालने के बाद अपनी बाइक से रवाना हुए।
यह भी पढ़े -असम चुनाव निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के तहत श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने कामरूप जिले में किया मतदान केंद्र का दौरा
असम कांग्रेस के अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा हम लोकतंत्र और असम की जड़ों को मज़बूत करना चाहते हैं, असम के लोग एक नए असम की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
इससे पहले असम कांग्रेस के अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को पुष्पांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़े -विधानसभा चुनाव 2026 सुबह 9 बजे तक असम में 17.87 प्रतिशत, केरल में 16.23 प्रतिशत और पुडुचेरी में 17.41 प्रतिशत मतदान
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में CPI(M) के महासचिव एम.ए. बेबी ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला।
असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा मतदान करने के लिए अपने आवास से रवाना हुए।
भाजपा उम्मीदवार उत्तम प्रसाद ने धुबरी गर्ल्स एकेडमी मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Created On :   9 April 2026 10:20 AM IST












