Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद पद की ली शपथ, कई अहम मंत्री रहे मौजूद, जेडीयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीतीश कुमार ने राज्यसभा में 10 अप्रैल (शुक्रवार) को 12:15 सांसद पद की शपथ ले ली है। इस दौरान उनके साथ जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ-साथ कई अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। बता दें, सीएम नीतीश कुमार ने हिंदी में अपनी शपथ ली है। नीतीश कुमार ने इससे पहले साफ कर दिया था कि वे बिहार में अपने पद से हट जाएंगे और अब वे यहां काम करेंगे। उन्होंने कहा है कि मैं तीन या चार दिन में सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगा। नए लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाया जाएगा।
यह भी पढ़े -प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका
चारों सदनों में सदस्य बने नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। इसके बाद ही वे चारों सदनों यानी विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य बने हैं। नीतीश कुमार चारों सदनों में सदस्य बनने बिहार के पांचवें नेता बने हैं। नीतीश कुमार के अलावा आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, रालोमो के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी चारों सदनों के सदस्य के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके बाद इस लिस्ट में अब नीतीश कुमार का नाम भी शामिल हो गया है।
यह भी पढ़े -देशभर में बारिश का दौर, अधिकांश राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम
आरजेडी ने दी प्रतिक्रिया
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आरजेडी ने बयान दिया है। आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की भविष्यवाणी आज सच साबित हुई है। उन्होंने कहा है कि बेजीपे और जेडीयू के लोग चीख-चीखकर कह रहे थे कि 25 से 30 फिर से नीतीश, लेकिन तेजस्वी यादव ने पूरे विश्वास से कहा था कि 25 से 30 नीतीश होंगे फिनिश! और आज ऐसा ही देखने को मिल गया है।
Created On :   10 April 2026 12:26 PM IST












