West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली जीत, तो कौन होगा सीएम? अमित शाह ने पिक्चर कर दी क्लियर

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली जीत, तो कौन होगा सीएम? अमित शाह ने पिक्चर कर दी क्लियर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यभर में भारी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने 10 अप्रैल (शुक्रवार) को बीजेपी का मेनिफेस्टो भी जारी कर दिया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि अगर बीजेपी जीतती है तो इसकी जीत के 6 महीने के अंदर ही यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लाकू कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री फेस को लेकर भी बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार बीजेपी बंगाल के बेटे को मुख्यमंत्री बनाएगी।

टीएमसी पर साधा निशाना

अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। टीएमसी का दावा था कि बीजेपी पश्चिम बंगाल के लोगों की खान-पान की आदतों में भी दखल देगी, तो इसे भी अमित शाह ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की सिफारिश बीजेपी की नहीं है। ये संविधान सभा की सिफारिश है।

बीजेपी के जीतने पर कौन बन सकता है सीएम?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के जीतने के बाद सीएम फेस को लेकर अमित शाह ने हिंट दिया है। अमित शाह ने कहा है कि हम कोई वंशवादी दल नहीं हैं, जिसमें बुआ के बाद भतीजा ही सत्ता संभालेगा। मैं बंगाल के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारा सीएम एक बंगाली ही होगा और बंगाल का निवासी होगा।

बीजेपी ने जारी किया मेनिफेस्टो

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणापत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाएगी और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। आगे कहा है कि बीजेपी सरकार एक-एक घुसपैठियों को चुनकर बाहर निकालेगी। साथ ही 45 दिन के अंदर ही 7वें वेतन आयोग को भी लागू किया जाएगा। हर महीने हर महिला के बैंक अकाउंट में तीन हजार रुपए ट्रांसफर करेगी। साथ ही सरकार बनते ही आयुष्मान भारत जैसी सभी केंद्रीय योजनाएं लागू की जाएंगी। महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।

6 महीने के अंदर लागू होगा यूसीसी

बीजेपी ने ये भी वादा किया है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड बंगाल में भी 6 महीने के अंदर लागू किया जाएगा। साथ ही बीजेपी सरकार बनते ही ये सुनिश्चित किया जाएगा कि गो-तस्करी बंगाल की सीमा से ना हो रही हो। बीजेपी सरकार बनने पर 1 करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के मौके भी बनाएगी। साथ ही बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए का भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा, पिछली सरकार में घोटाला करने वाले नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ जांच करके सजा भी दिलाई जाएगी।

Created On :   10 April 2026 6:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story