West Bengal Politics: 'उनका मकसद मुस्लिम वोटों को बांटकर बीजेपी...' हुमायूं कबीर के स्टिंग वीडियो पर AAP सांसद ने लगाए ये आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर के कथित स्टिंग वीडियो पर राजनीति बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले में अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कबीर को 'आस्तीन का सांप' बताया है और आरोप लगाया कि उनका मकसद मुस्लिम वोटों को बांटकर बीजेपी को फायदा पहुंचाना है। ऐसे में आप नेता ने जनता को इन लोगों से दूरी बनाने अपील की है।
AAP ने क्या कहा?
आप सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "यह आस्तीन का सांप बीजेपी के पैसों से बाबरी मस्जिद का निर्माण करवा रहा है। वह बीजेपी के पैसों से चुनाव लड़ रहा है। उसका मकसद मुस्लिम वोटों को बांटकर बीजेपी को जिताना है। उससे सावधान रहें।"
कथित स्टिंग के बाद AIMIM का कदम
गौरतलब है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक कथित स्टिंग वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर ने बीजेपी के साथ 1,000 करोड़ रुपए की डील करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने एजीयूपी से गठबंधन तोड़ लिया है। इसके साथ कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव अपने दम पर लड़ने वाली है।
यह भी पढ़े -अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के घोषणा पत्र की तुलना चिट फंड से की, बोले- झूठे वादों से लुभाने की कोशिश
हुमायूं करीब ने TMC के आरोपों पर क्या कहा?
टीएमसी के आरोपों के बाद हुमायूं कबीर ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया। इसके साथ ही इसे टीएमसी की साजिश बताया है। इसके अलावा उन्होंने टीएमसी को चुनौती देते हुए इस संबंध में सबूत की मांग की गई है। उन्होंने आगे कहा, "टीएमसी को सबूत देना चाहिए। टीएमसी में हिम्मत है तो मेरा वीडियो, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया, उसके सबूत दिखाए।"
Created On :   10 April 2026 9:51 PM IST












