Akhilesh Yadav on Nitish Kumar: दिल्ली में नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, तो अखिलेश यादव ने कसा तंज, PM पद से रिटायरमेंट लेने की जताई इच्छा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैं तो चाहता था कि वो प्रधानमंत्री के रूप में रिटायर हों। हमारे इंडिया गठबंधन के बहुत सारे साथियों की कोशिश थी कि वो प्रधानमंत्री बनकर रिटायर होते। लेकिन अब सुनने में आ रहा है और लग रहा है कि राज्यसभा के सदस्य के रूप में वो रिटायर हो जाएंगे। सोचिए बीजेपी ने कितना बड़ा धोखा उन्हें दिया है। उनके लोगों के साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है।
यह भी पढ़े -'विकसित भारत' के लिए कॉस्ट ऑडिट जरूरी, लागत दक्षता से बनेगी मजबूत अर्थव्यवस्था महाराष्ट्र के राज्यपाल
अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर कसा तंज
जयपुर में शुक्रवार को अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने बीजपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां बीजेपी है वहां पीड़ा है। जहां पीड़ा है वहां पीडीए है। उन्होंने कहा, "मैं यहां पीडीए की पौध भी लगाने आया हूं।"
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी के घोषणापत्र पर उन्होंने कहा, "बीजेपी के नेताओं में एक बात बहुत अच्छी है कि वो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते। वो जो बात एक बार कह देते हैं, वो पूरी हुई है या नहीं हुई है, उसकी तरफ नहीं देखते हैं। कभी उन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी। लेकिन महंगाई का हिसाब लगाएं तो किसान की आय कितनी बढ़ी होगी?"
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल चुनाव भाजपा के 'भरोसा पत्र' में 15 बड़े वादे, यूसीसी, महिलाओं को 3 हजार और युवाओं को रोजगार
केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने आगे कहा, "डबल इंजन के लोग एक दूसरे की रफ्तार को नहीं बढ़ा रहे बल्कि इनमें टकराव दिखता है। एक ही पटरी पर आमने सामने लड़ रहे हैं। हमें और आपको सपना दिखाया था कि विश्वगुरु बन जाएंगे। अगर प्रधानमंत्री चाहते, इजरायल दौरे के बाद वो ईरान में उतर जाते, जैसे पाकिस्तान में उतर गए थे तो शायद दुनिया आज उन्हें विश्वगुरु के रूप में पहचानती। लेकिन अब तो पाकिस्तान के चाचा वो सब चीजें कर रहे हैं जो विश्वगुरु जी को करना चाहिए था।"
Created On :   10 April 2026 5:06 PM IST












