West Bengal Assembly Elections 2026: 'क्या शेख हसीना को घुसपैठिया बताया जाना?' केंद्रीय गृह मंत्री के आरोपों पर TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस का जवाब सामने आया है। शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में घुसपैठ के मुद्दे को बार-बार उठाया है और इसका जिम्मेदार उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ठराया है। इन्हीं आरोपों पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी आपत्ति जताई है। इसके साथ ही उन्होंने अमित शाह पर तीखा हमला किया है।
यह भी पढ़े -5 मई के बाद बदल जाएगा बंगाल, घुसपैठियों और सिंडिकेट पर कसेगा शिकंजा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
टीएमसी सांसद ने अमित शाह से यह साफ कहा कि क्या बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को घुसपैठिया कह सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पहलगाम और नई दिल्ली में पिछले साल हुए आतंकी हमलों को नहीं रोक पाने पर सवाल उठाया है और गृह मंत्रालय की भूमिका के बारे में बात की है।
शेख हसीना पर क्या बोले?
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने राजधानी कोलकाता में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शाह से साफ करने की मांग की है कि क्या शेख हसीना को घुसपैठिया बताया जाना चाहिए, जिन्हें बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पनाह दे रखी है।
यह भी पढ़े -2 हजार करोड़ वाले स्टिंग वीडियो आरोप पर अमित शाह की सफाई, हुमायूं कबीर और BJP को बताया नॉर्थ पोल और साउथ पोल
घुसपैठियों की सख्त कार्रवाई पर क्या बोले?
इसके साथ ही उन्होंने शाह के घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें दूर-दराज के कोनों तक से खोजकर लाने के संकल्प पर कहा कि केंद्रीय मंत्री एक बात को बार-बार दोहरा रहे हैं और इस मुद्दे पर गलत जानकारियां लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने आगे कहा, "अगर हम घुसपैठ की बात करें, तो बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की क्या स्थिति है, जो पिछले डेढ़ साल से भारत में रह रही हैं? क्या वह बांग्लादेशी घुसपैठिया हैं?"
पहलगाम हमले पर दी प्रतिक्रिया
अभिषेक बनर्जी ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा, "अमित शाह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को रोकने में कैसे नाकाम रहे, जिसमें 26 भारतीय मारे गए? आतंकवादी दिल्ली में कैसे घुस आए और 10 लोगों को मार डाला? शाह इन लोगों को सुरक्षा देने में क्यों विफल रहे?"
Created On :   11 April 2026 12:48 AM IST













