West Bengal Assembly Election 2026: बीजेपी ने बंगाल में जारी किया घोषणा पत्र, युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए से लेकर महिलाओं के स्वास्थ्य तक किए ये वादे

बीजेपी ने बंगाल में जारी किया घोषणा पत्र, युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए से लेकर महिलाओं के स्वास्थ्य तक किए ये वादे
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसका नाम भरोसा पत्र रखा गया है। ऐसे में चलिए बीजेपी के वादों पर नजर डालते हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने 10 अप्रैल (शुक्रवार) को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र को भरोसे का शपथ पत्र नाम दिया है। इस पत्र को गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने जारी किया है। इस खास मौके पर पार्टी ने कहा है कि ये पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए एक विश्वास का दस्तावेज है। साथ ही इसमें जनता से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं। सभा के वक्त अमित शाह ने लोगों का खास स्वागत भी किया था। अमित शाह ने कहा है कि संकल्प पत्र लोगों का नया मार्ग दिखाएगा। साथ ही युवाओं और डर से परेशान महिलाओं को भी हिम्मत देगा। लोगों को ये नया भरोसा दिलाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का रोड मैप भी साफ-साफ दिखाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बीजेपी के संकल्प पत्र में किन वादों का जिक्र किया गया है।

अमित शाह ने किए बड़े वादे

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणापत्र जारी किया है। साथ ही उन्होंने कई बड़े और अहम वादे भी किए हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाएगी और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। आगे कहा है कि बीजेपी सरकार एक-एक घुसपैठियों को चुनकर बाहर निकालेगी। साथ ही 45 दिन के अंदर ही 7वें वेतन आयोग को भी लागू किया जाएगा।

माताओं और बहनों के लिए खास वादे

बीजेपी ने ये भी वादा किया है कि पार्टी हर महीने हर महिला के बैंक अकाउंट में तीन हजार रुपए ट्रांसफर करेगी। साथ ही सरकार बनते ही आयुष्मान भारत जैसी सभी केंद्रीय योजनाएं लागू की जाएंगी। महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।

बीजेपी ने और क्या किए वादे?

बीजेपी ने ये भी वादा किया है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड बंगाल में भी 6 महीने के अंदर लागू किया जाएगा। साथ ही बीजेपी सरकार बनते ही ये सुनिश्चित किया जाएगा कि गो-तस्करी बंगाल की सीमा से ना हो रही हो। बीजेपी सरकार बनने पर 1 करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के मौके भी बनाएगी। साथ ही बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए का भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा, पिछली सरकार में घोटाला करने वाले नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ जांच करके सजा भी दिलाई जाएगी।

Created On :   10 April 2026 2:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story