नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में मीटिंग

महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में मीटिंग
नारी शक्ति वंदन अधिनियम सशक्त विकसित भारत की परिकल्पना में एक मजबूत नींव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बीजेपी मुख्यालय के विस्तार भवन में एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में पूरे देश से राज्यों के अध्यक्ष और प्रभारी मौजूद हैं। इस बैठक में महिला आरक्षण के मुद्दे पर देशभर में भाजपा के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा पार्टी के अन्य चल रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जाएगी।

बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने महिला आरक्षण पर कहा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सभी वादों को धरातल पर उतारा है और विकसित भारत की जो परिकल्पना, संकल्प है, उसको लेकर हम मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी सशक्त विकसित भारत की परिकल्पना में एक मजबूत नींव रखने का काम करेगा।

उन्होंने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा नीतीश कुमार ने बिहार को विकसित बनाने के लिए, महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए, युवाओं को रोजगार देने के लिए जिस तरह से काम किया है, उन्होंने वास्तव में लंबी लकीर खींची है। उन्होंने जंगलराज से निकालकर सुशासन का उदाहरण बिहार के सामने रखा है। उन्होंने आज राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली है, इसको लेकर मन में खुशी है। उनको एक नई जिम्मेदारी मिली है। मैं उनको शुभकामनाएं देती हूं।

शिवसेना नेता शायना एन.सी. ने महिला आरक्षण पर कहा जहां राजनीतिक इच्छा शक्ति है वहां पीएम मोदी खड़े हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। दो संशोधन, पहला कि परिसीमन लागू होगा और दूसरा 33% महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) लागू किया जाए, आज महिलाएं जो केवल 13-14% की संख्या में संसद में हैं उन्हें अधिक सीटें मिलेंगी, हम प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हैं जिन्होंने यह बदलाव किए हैं।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "निश्चित तौर से यह एक ऐतिहासिक बदलाव है और ये एक ऐसा परिवर्तन होगा जो केवल महिलाओं के सशक्तिकरण का नहीं होगा बल्कि देश की जो 50% आबादी की है उसकी देश के सुशासन से लेकर, लोकसभा और विधानसभाओं में 33% सहभागिता को सुनिश्चित करेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पीएम बने थे तो उन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात की थी। बेटियां पढ़ें, बेटियां बढ़ें। इसमें तीन संशोधन आए हैं, इस देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प जो पीएम मोदी का है, उसमें योगदान देने का मौका इस देश की आधी आबादी को मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिला आरक्षण पर कहा प्रधानमंत्री हमेशा से महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। हमेशा उनका प्रयास रहा है कि महिलाओं को कैसे आगे बढ़ाया जा सके। उनके नेतृत्व में ये बिल पास भी होगा, हम सभी से आग्रह करेंगे कि सब मिलकर इस बिल को पास करें ताकि हमारी महिलाएं बेहतर ढंग से अपना नेतृत्व कर सकें।

Created On :   10 April 2026 5:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story