Rajasthan Politics: BJP नेता वसुंधरा राजे ने जनसंवाद यात्रा में कार्यकर्ताओं को लेकर दिया बयान, पार्टी में ठीक हालात के दिए संकेत!

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को सांसद दुष्यंत सिंह ने जनसंवाद यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत की। इससे पहले बालाजी धाम में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह रैली बारां-झालावाड़ क्षेत्र में होने वाली है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरी माहौल चुनाव और उत्साह भरा दिखाई दे रहा था।
बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ ही उन्होंने इलाके के विकास कार्यों के लिए करीब 126 करोड़ रुपए की घोषणा की है। इसके तहत 10 सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने की बात कही गई।
पूर्व सीएम का बयान चर्चा का विषय
इस कार्यक्रम के समय पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान दिया है, जिसमें उनका कहना है, "लोग मुझसे कहते हैं कि मेरा काम नहीं हुआ, करवाओ। लेकिन भैया, मैं अब नहीं लड़ सकती। जब मेरा ही चला गया और मैं नहीं बचा सकी।" इसके बाद उनका ये बयान कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया था। इसके पहले भी वसुंधरा राजे कई बार सार्वजनिक मंचों पर कह चुकी है कि कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहा है।
यह भी पढ़े -लहर सिंह सिरोया ने पवन खेड़ा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा, पूछा- गांधी परिवार के घर में क्यों नहीं ली शरण?
हाल ही में राजे ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलने की बात उठाई थी। लेकिन अब उनके ताजा बयान से पार्टी के भीतर हालात की तरफ इशारा करते हुए माना जा रहा है।
किया जोरदार स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनका और मतदाताओं का रिश्ता परिवार के जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 35 सालों में झालावाड़ के विकास के लिए सतत काम किया है। वहीं, विधायक गोविंद रानीपुरिया ने अपने समर्थको के साथ राजे और दुष्यंत सिंह को 51 किलो हार पहनाकर स्वागत किया।
Created On :   9 April 2026 10:54 PM IST














