Assembly Election 2026: 'यह दुनिया के लोकतंत्र के लिए उदाहरण..', केरल-असम और पुडुच्चेरी में हुई बंपर वोटिंग पर बोले चुनाव आयुक्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के दो बड़े राज्य असम और केरलम के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में गुरूवार यानि आज विधानसभा चुनाव की वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक रात 8 बजे तक असम में 85.38%, केरलम में 78.01% और पुडुचेरी में 89.81% मतदान हुआ। अब चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। इतनी बंपर वोटिंग पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि असम, केरलम और पुड्डुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक उदाहरण हैं। उन्होंने तीनों राज्यों के मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक भागीदारी का एक बेहतरीन प्रदर्शन है।
अपने संदेश में ज्ञानेश कुमार ने कहा, उन्होंने “चुनाव का पर्व, मतदाता का गर्व” उल्लेख करते हुए चुनाव में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और लोकतंत्र के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
यह भी पढ़े -असम में 2026 चुनाव का नया कीर्तिमान, 85.38 प्रतिशत वोटिंग के साथ लोगों ने दिखाई जबरदस्त भागीदारी
असम में हुई हिंसा
असम में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर छोटी-बड़ी झड़प हुईं। श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई इस झड़प में करीब 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। वहीं अन्य जगहों को मिलाकर कुल 30 लोग घायल हो गए और 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई।
इसके अलावा पुड्डुचेरी में भी पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में हिंसक झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया।
Created On :   9 April 2026 11:15 PM IST












