Maharashtra Politics: महाराष्ट्र CM और सुनेत्रा पवार की अपील पर कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, बारामती उपचुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी का नाम लिया वापस, जानें वजह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां के कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बारामती उपचुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी आकाश मोरे का नाम वापस ले लिया है। कांग्रेस ने यह फैसला एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के हाल में हुए निधन के सम्मान में लेना बताया गया है। शुरुआत में सपकाल ने निर्वाचन आयोग पर बीजेपी की बी-टीम होने के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में पार्टी ने अपना रुख बदल लिया है।
यह भी पढ़े -केटीआर ने कांग्रेस के पूर्व नेता जीवन रेड्डी से की मुलाकात, बीआरएस में शामिल होने का दिया न्योता
CM और NCP ने कांग्रेस से की अपील
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के इस फैसले के लिए एनसीपी और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपील की थी। इसके लिए एनसीपी की ओर से सुनेत्रा पवार, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे जैसे बड़े नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस सहयोग के लिए हाथ बढ़ाने की मांग की थी, ताकि इस दुखद समय में राज्य की राजनीतिक परंपरा सम्मान किया जा सके।
कई दौर की अहम बैठकें
बताया जा रहा है कि इस निर्णय से पहले कई दौर की अहम बैठकें हुईं। इसमें सुनेत्रा पवार की कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात भी शामिल है। वहीं, रोहित पावर ने कांग्रेस नेतृत्व से मिलकर पार्थ पावर के उस बयान के लिए माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के पतन की बात कही थी। इसके बाद पार्टी ने एक बड़ा मौका दिया है। इस फैसले के बाद कांग्रेस इस चुनाव में 'हारे हुए दल' के रूप में नहीं, बल्कि एक 'बड़े भाई' और महाराष्ट्र की गौरवशाली राजनीतिक सस्कृति के रक्षक के तौर पर बाहर आई है।
विरोधी खेमे से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई
कांग्रेस ने मैदान छोड़कर बड़ा राजनीतिक फायदा प्राप्त किया है। ऐसा करके पार्टी ने खुद को राजनीति सद्धाव का रक्षक साबित किया है और विरोधी खेमे से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवा ली है। एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उनके परिवार और कांग्रेस के रिश्ते दशकों पुराने भरोसे पर टिके हुए हैं, जो केवल विचारधारा तक ही सीमित नहीं है।
Created On :   9 April 2026 9:50 PM IST












