असम विधानसभा चुनाव 2026: जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार CM हिमंत बिस्वा सरमा ने पत्नी साथ डाला वोट

जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार CM हिमंत बिस्वा सरमा ने पत्नी साथ डाला वोट
मतदान करने से पहले सीएम सरमा ने अपने परिवार के साथ मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पत्नी ने कहा 100% स्वीप, सरमा ने कांग्रेस और पवन खेड़ा पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 15 नंबर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, कहां का कांग्रेस पार्टी, कहां है ये कांग्रेस? ये कौन-सी पार्टी है मैंने तो नाम भी नहीं सुना। कौन पवन खेड़ा ? वो तो भगोड़ा है। उनका जवाब मैं क्यों दूं।

मतदान करने के बाद असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने कहा यह 100% स्वीप है।

असम के सीएम और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा असम में आज चुनाव है चुनाव के दिन मां कामाख्या के दर्शन करने का मौका मिला। असम का मंगल हो , जनता आगे बढ़े यही मां से प्रार्थना किया। सरमा अपने परिवार के साथ मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मतदान करने से पहले असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पत्नी के साथ अपने आवास से रवाना होकर गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे, यहां सीएम ने अपनी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के साथ मंदिर में पूजा की। पूजा के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा भी मौजूद रही।

Created On :   9 April 2026 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story