विधानसभा चुनाव 2026: असम के मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार पीयूष हजारिका ने पत्नी के साथ पूजा करने के बाद किया मतदान

असम के मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार पीयूष हजारिका ने पत्नी के साथ पूजा करने के बाद किया मतदान
वोट डालने से पहले असम के मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष हजारिका ने अपनी पत्नी एमी बरुआ के साथ विष्णु मंदिर में पूजा-अर्चना की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष हजारिका ने मतदान किया।

असम के मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष हजारिका ने कहा असम विकास मतलब पीएम मोदी, असम विकास मतलब हिमंत बिस्वा सरमा तो निश्चित रूप से लोग हमारे लिए वोट करेंगे औऱ हम वापस से बहुमत वोटों के साथ सरकार बनाएंगे, असम की जनता बांग्लादेशियों के खिलाफ, बांग्लादेशियों घुसपैठियों के खिलाफ है तो इसलिए जनता कांग्रेस को वोट देगी ही नहीं।

असम के मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष हजारिका की पत्नी, अभिनेत्री एमी बरुआ ने कहा यह मेरे पति का चौथा चुनाव है और मुझे लगता है कि नतीजा अच्छा रहेगा। यह तय है कि असम में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। असम की बेटी होने के नाते, मैं कह सकती हूं कि यहां भाजपा ही आ रही है।

वोट डालने से पहले असम के मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष हजारिका ने अपनी पत्नी एमी बरुआ के साथ विष्णु मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा परिणाम बहुत ही अच्छा होगा। सुबह से मैं देख रहा हूं, असम विकास मतलब पीएम मोदी, असम विकास मतलब हिमंत बिस्वा सरमा तो इसको देखते हुए लोग बीजेपी को वोट देना चाहते हैं असम के विकास के लिए जनता दूसरी बार हिमंत बिस्वा सरमा को सीएम बनाना चाहती है और काफी अच्छा परिणाम होगा जैसा कभी हुआ न हो।

Created On :   9 April 2026 1:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story