Assam, Kerala, Puducherry Elections 2026: असम, केरमल और पुडुचेरी में मतदान समाप्त, चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़ें, जानें कितने राज्यों में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के दो राज्यों असम, केरमल और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार शाम 6 बजे तक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हुई। इस दौरान तीनों राज्यों में एक ही चरण में वोट डाले गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक केरल की 126 सीटों पर 84.42%, केरलम में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% मतदान हुआ।
असम केरलम और पुडुचेरी में संपन्न हुआ मतदान
इस दौरान पुडुचेरी में मन्नादिपेट में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और बीजपी समर्थकों में झड़प देखने को मिली। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर बाइक से पहुंचे। केरलम में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता एके एंटनी ने तिरुवनंनतपुरम में मतदान किया। उन्होंने सोशल मीडिया से बीजेपी पर हमला बोला। एंटनी ने कहा कि केरलम की जनता बीजपी को पसंद नहीं करती है।
हिमंता बिस्व सरमा ने कामाख्या मंदिर में दर्शन के बाद किए मतदान
वहीं, असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने गुवााटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पत्नी के सा जालुकबाड़ी में वोट डाला। असम में 126 सीटों पर 41 पार्टियों के 722 उम्मदीवारों ने चुनाव अपनी किस्मत आजमाई। जबकि, केरलम में 2.71 करोड़ वोटर ने 890 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। बता दें, असम, केरमल और पुडुचेरी में लगभग 10 लाख से अधिक वोटर्स ने पहली बार वोटिंग की।
यह भी पढ़े -चुनाव आयोग ने नंदीग्राम से तृणमूल उम्मीदवार पबित्रा कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
असम, केरलम, पुडुचेरी चुनाव में बवाल के दृश्य
• असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में कांग्रेस उम्मीदवार ने ईवीएम तोड़ा। इस वजह से लगभग तीन घंटे तक वोटिंग रुक रही। चुनाव अधिकारियों के दूसरी ईवीएम रखने के बाद वोटिंग शुरू हुआ।
• असम के बरपेटा में सुबह से तेज बारिश के कारण वोटिंग में रुकावट देखने को मिली।
• केरलम के कन्नूर में मतदान समाप्त होने की वजह से शाम 6 बजे कई पोलिंग बूथ पर वोटर्स की लंबी कतारें देखी गई।
• केरलम के सीएम पिनाराई विजयन ने कन्नूर में आरसी अमला बेसिक अपर प्राइमरी स्कूल में वोट डाला। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुरेश गोपी ने त्रिशूर में मतदान किया।
• पुडुचेरी में रोबोट ने पोलिंग बूथ पर आए वोटर्स का स्वागत किया।
Created On :   9 April 2026 8:04 PM IST












