बिहार मुख्यमंत्री: पटना से दिल्ली रवाना हुए नीतीश कुमार, कल राज्यसभा में लेंगे शपथ

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सीएम नीतीश कुमार दिल्ली रवाना होने के लिए पटना हवाई अड्डे पर पहुंचे। वह कल, 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। शुक्रवार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले दिन शनिवार 11 अप्रैल को पटना वापस लौट सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार 13 अप्रैल को नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक करेंगे और उसी दिन या फिर अगले दिन 14 अप्रैल मंगलवार को बिहार राज्यपाल से मुलाकात कर सीएम पद से इस्तीफा सौंप सकते है।
नई सरकार की गठन के लिए लिए एनडीए दलों की बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार की सहमति से राज्य का अगला सीएम कौन होगा, यह तय होगा। कहा जा रहा है कि इस बार बिहार का सीएम बीजेपी से हो सकता है। कई निजी न्यूज चैनलों ने बीजेपी नेता व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सीएम बनने की रेस में सबसे प्रबल दावेदार बताया है। जबकि जेडीयू की ओर से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग पूरे दमखम से की जा रही है। दूसरी तरफ ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी सीएम के साथ जेडीयू कोटे से निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। निशांत ने कुछ दिन पहले ही जेडीयू की सदस्यता ली थी।
राज्यसभा की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार को बिहार सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा 16 अप्रैल से हाउस है और यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा जब महिलाओं को संसद में 1/3 आरक्षण दिया जाएगा। नीतीश कुमार शुरू से ही इसके पक्षधर रहे हैं।
इससे पहले बिहार मंत्री विजय चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा, "मुख्यमंत्री उच्च सदन की शपथ लेंगे, सरकार का गठन इसके बाद होगा। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद, NDA के सभी दल बैठक करेंगे और जिसमें निर्णय लिया जाएगा तब सरकार का गठन होगा।
Created On :   9 April 2026 4:21 PM IST












