नीतीश कुमार कल लेंगे राज्यसभा की सदस्यता: बिहार में नए मुख्यमंत्री बनने को लेकर किया स्पष्ट, CM का दिल्ली से बड़ा बयान

बिहार में नए मुख्यमंत्री बनने को लेकर किया स्पष्ट, CM का दिल्ली से बड़ा बयान
बिहार की राजनीति में बहुत जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बिहार में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई भूमिका निभाने वाले हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में बहुत जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बिहार में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई भूमिका निभाने वाले हैं। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली है। वह आज (9 अप्रैल) को दिल्ली पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे शुक्रवार (10 अप्रैल) को राज्यसभा सासंद पद की शपथ लेने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेने वाले हैं। उसी दिन शाम को ही दिल्ली से पटना के निकलेंगे।

तीन से चार दिन में बिहार नया

दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से चर्चा की और कहा कि वे तो कल जॉइन (राज्यसभा शपथ) कर रहे हैं। इसके लिए बिहार छोड़कर यहां पर आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तीन से चार दिन में बिहार को नया कर देंगे। यानी नई सरकार का गठन बिहार में हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पहले वे दिल्ली में ही थे। साथ ही बताया कि हमने तो इतना काम किया है ना। इसके बीच में बिहार चले गए, फिर वापस यहां पर पहुंच गए हैं।

बिहार को कब मिलेगा नया CM

नीतीश कुमार के इस कदम के साथ ही बिहार में सत्ता बदलाव के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 14 अप्रैल के आसपास नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर सकता है।

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन द्वारा नीतीश कुमार को सांसद पद की शपथ दिलाएंगे। राज्यसभा के लिए उनका चुनाव 16 मार्च, 2026 को हुआ था। इसके बाद उन्होंने 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था। इस बीच बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उनका कहना है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे।

Created On :   9 April 2026 8:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story