महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में संशोधन के बाद 50 लाख बांग्लादेशियों के नाम हटेंगे किरीट सोमैया

महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में संशोधन के बाद 50 लाख बांग्लादेशियों के नाम हटेंगे किरीट सोमैया
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अगर यहां भी एसआईआर हुआ तो लाखों कथित बांग्लादेशी घुसपैठिए वोटर लिस्ट से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग की कार्रवाई और महाराष्ट्र में हुए इसी तरह के एक सर्वे का हवाला दिया।

पुणे, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अगर यहां भी एसआईआर हुआ तो लाखों कथित बांग्लादेशी घुसपैठिए वोटर लिस्ट से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग की कार्रवाई और महाराष्ट्र में हुए इसी तरह के एक सर्वे का हवाला दिया।

आईएएनएस से बातचीत में किरीट सोमैया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 90 लाख से ज्यादा नाम काटे गए हैं। खासकर बांग्लादेश की सीमा से सटे जिलों मुर्शिदाबाद और मालदा में 10-12 लाख बांग्लादेशियों के नाम हटाए गए। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में भी यही स्थिति देखने को मिलेगी।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में भी 'मिनी मालदा' जैसे इलाके हैं। उनका कहना है कि मुंब्रा, सिल्लोड, मालेगांव, अमरावती और मानखुर्द जैसी जगहों पर भी कई लोग जाली कागजातों की मदद से अपने नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवा चुके हैं। सोमैया के मुताबिक, ये लोग फ़र्जी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके लिस्ट में शामिल हुए हैं जबकि 2002 की असली वोटर लिस्ट में उनके नाम नहीं थे।

किरीट सोमैया का दावा है कि महाराष्ट्र में इस तरह की कार्रवाई के बाद करीब 50 लाख बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाए जाएंगे। उनका कहना है कि यह कदम चुनावों की शुद्धता और सुरक्षा के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बहुत से बांग्लादेशियों ने जाली दस्तावेजों के सहारे वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है जो भारत के लोकतंत्र के लिए खतरा है, इसलिए ऐसे लोगों के नाम हटना बहुत जरूरी है।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद मंगलवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की। इस प्रक्रिया में 90 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए गए। इसमें दो जगहों पर नाम वाले और मृतकों के नाम भी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने हर जिले की अलग- अलग सूची जारी की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 3:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story