ताहिरा कश्यप ने साझा किए जिंदगी के सबसे यादगार अनुभव

ताहिरा कश्यप ने साझा किए जिंदगी के सबसे यादगार अनुभव
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी, लेखिका और फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप अक्सर सोशल मीडिया पर निजी जिंदगी की जानकारी देती रहती हैं। बुधवार को उन्होंने एक खास पोस्ट की।

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी, लेखिका और फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप अक्सर सोशल मीडिया पर निजी जिंदगी की जानकारी देती रहती हैं। बुधवार को उन्होंने एक खास पोस्ट की।

इस पोस्ट में उन्होंने वयस्क होने के फायदों और छोटी-छोटी खुशियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वयस्क होना सिर्फ जिम्मेदारियां नहीं, बल्कि छोटी-छोटी खुशियों को जीने का मौका भी है। बिना किसी एग्जाम के दबाव के मार्च का महीना उनके लिए यादगार बन गया। उन्होंने लिखा, "मैं वयस्क जिंदगी का भरपूर मजा ले रही हूं।"

मार्च के महीने में स्कूलों में फाइनल एग्जाम होते हैं, जिसे लेकर ताहिरा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मार्च के महीने में कोई एग्जाम नहीं हुए, बल्कि बहुत सारे अनुभव देखने को मिले।"

उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें उनके रोजमर्रा के पल कैद थे। पोस्ट में ताहिरा ने कई यादगार पलों का जिक्र किया। उन्होंने दिल्ली के फकीर चंद बुक स्टोर जाने की बात बताई। वहां ऐसा महसूस हुआ, जैसे किताबें खुद उन्हें चुन रही हों, न कि वे किताबों को। उन्होंने लिखा, "जैसे किसी ने कहा था, किताबें मुझे चुनें, मैं उन्हें नहीं।"

इसके अलावा उन्होंने अपने कजिन के रिसेप्शन के बारे में बातया। उन्होंने लिखा, "अपने कजिन के प्यारे रिसेप्शन के लिए तैयार होने में बहुत अच्छा लगा। मुंबई में समुद्र तट पर घूमना, मुंबई की ट्रैफिक, सुबह की वॉक के दौरान बनी दोस्ती भी शामिल थी।"

ताहिरा ने गुलमर्ग में कुछ डूडल बनाने, दिल्ली के खान मार्केट घूमने और एक अन्य सुबह की दोस्ती का जिक्र किया। उन्होंने अपने प्यारे बच्चों के साथ पिज्जा खाने की खुशी भी शेयर की। ताहिरा ने लिखा, "मैं हमेशा उनकी सुरक्षा करने की कोशिश करूंगी।"

पोस्ट में सेल्फ-लव यानी खुद से प्यार करने की बात भी थी। उन्होंने जंगल में खो जाने और फिर खुद को ढूंढ निकालने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि ये सब छोटे-छोटे पल उन्हें वयस्क जीवन की असली खुशी बता रहे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 4:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story