गोधरा छह महीने से फरार दंगे का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, उपद्रव फैलाने का आरोप

गोधरा  छह महीने से फरार दंगे का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, उपद्रव फैलाने का आरोप
गुजरात के गोधरा शहर के टाउन बी डिवीजन पुलिस स्टेशन से जुड़े चर्चित दंगा और उपद्रव मामले में मुख्य आरोपी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जाकिर अहमद झभा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोधरा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के गोधरा शहर के टाउन बी डिवीजन पुलिस स्टेशन से जुड़े चर्चित दंगा और उपद्रव मामले में मुख्य आरोपी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जाकिर अहमद झभा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जाकिर अहमद छह महीनों से फरार चल रहा था। गोधरा एसओजी और एलसीबी की संयुक्त टीम ने उसे महाराष्ट्र के भिवंडी से दबोचा। पुलिस ने आरोपी के रिमांड के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि जाकिर ने 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर के साथ एक वीडियो बनाकर दावा किया था कि पुलिस ने उसे पीटा है, जिसे बाद में भ्रामक पाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों को भड़काने का कारण बना, जिसके बाद पुलिस स्टेशन पर पथराव की घटना हुई।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बताया गया कि पुलिस पर भी पथराव किया गया था। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपी की जांच-पड़ताल शुरू की तो पता चला कि वीडियो बनाने के बाद वह होटल में एकदम स्वस्थ अवस्था में था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी।

हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि वीडियो बनाने के कुछ ही मिनटों बाद आरोपी एक होटल में पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में पहुंचा था। इस मामले में पुलिस ने 400 से अधिक लोगों के खिलाफ दंगा करने का केस दर्ज किया था। लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को गोधरा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

हालांकि, आरोपी लगभग छह महीने तक फरार रहा। हाल ही में पुलिस को उसके महाराष्ट्र के भिवंडी में मौजूद होने की सूचना मिली। गोधरा से पुलिस की एक टीम भिवंडी पहुंची और छापेमारी शुरू की। इस दौरान आरोपी इनके गिरफ्त में आ गया और फिर टीम उसे लेकर गोधरा पहुंची।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story