एनआईए में नौकरी का मौका, असिस्टेंट समेत 29 पदों पर भर्ती जारी
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में नौकरी पाने के लिए इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। एनआईए ने अखिल भारतीय आधार पर असिस्टेंट समेत अलग-अलग 29 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
एनआईए ने जिन 29 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिटेंडेंट के 3, असिस्टेंट के 3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के 14, अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) के 3 और लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 6 पद शामिल हैं।
एनआईए की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार 12वीं/ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 साल निर्धारित की गई है। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 19,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'डीआईजी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली - 110003' पते पर डाक कर दें। इसी के साथ जमा किए गए आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 April 2026 6:48 PM IST












