'शिक्षामित्रों को समाजवादी के लोग ही न्याय दिला सकते हैं', अखिलेश यादव ने भाजपा का किया घेरा

शिक्षामित्रों को समाजवादी के लोग ही न्याय दिला सकते हैं, अखिलेश यादव ने भाजपा का किया घेरा
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कानपुर में भाजपा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मुझे कानपुर कई बार आने का मौका मिला है।

कानपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कानपुर में भाजपा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मुझे कानपुर कई बार आने का मौका मिला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हो सकता है कि ओटीटी पर स्क्रैब माफिया पर भी सीरीज बने। कानपुर को बदनामपुर बना दिया गया है। कानपुर को जामपुर बना दिया गया है। भाजपा के लोगों ने झूठ बोलकर कानपुर की पहचान गलत बना दी। प्रीपेड मीटर से पीड़ित लोगों को क्या दुख हो रहा है? जरा सोचिए। स्मार्ट मीटर, पीड़ित मीटर हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि बिजली का बिल आसमान छू रहा है। यूपी की जनता भारतीय जनता पार्टी को हटाएगी। उन्होंने दावा किया कि यूपी में ऐतिहासिक जीत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में जिस तरह की सड़क बनी थी, जब मैं मुख्यमंत्री था तो उसका उदाहरण देता था। उन्होंने कहा कि कानपुर वालों के कान बहुत तेज होते हैं।

अखिलेश यादव ने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि बंगाल की जनता हिम्मत से और बहादुरी से ममता बनर्जी को बहुमत से जिताएं। बंगाल की जनता का एक-एक वोट लोकतंत्र को बचाने के लिए होगा। एक-एक वोट अन्याय के खिलाफ पड़ने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षामित्रों को 'गोली' दे दी। हम लोग शिक्षामित्रों को 40 हजार रुपए दे रहे थे। शिक्षामित्रों को समाजवादी लोग ही न्याय दिला सकते हैं। जो और साथी हैं उनके साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष बड़ी भूमिका निभाता है। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पीडीए प्रहरी बनाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने मुस्लिमों के वोट कटवा दिए। चुनाव आयोग ने एक भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि लाला पहलवान हमारे साथ उस समय रहे, जिस समय हम लोग रथ चलाते थे। लाला पहलवान अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 7:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story