शी चिनफिंग ने सेवा उद्योग के विकास पर निर्देश दिया
बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल में सेवा उद्योग के विकास पर महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से चीन में सेवा उद्योग का पैमाना सतत रूप से बढ़ रहा है। इसकी गुणवत्ता और दक्षता में निरंतर सुधार आया है। औद्योगिक उन्नयन का समर्थन करने, लोगों की आजीविका पूरा करने और रोजगार का प्रोत्साहन करने में सेवा उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शी चिनफिंग ने कहा कि नई यात्रा में हमें नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा पर कायम रहते हुए नई विकास विचारधारा का ठोस व व्यापक कार्यान्वयन कर सेवा उद्योग का विकास बढ़ाना चाहिए, ताकि सेवा उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास का नया अध्याय जोड़ सके।
बताया जाता है कि राष्ट्रीय सेवा उद्योग सम्मेलन 7 और 8 अप्रैल को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। सम्मेलन में शी चिनफिंग का यह आदेश बताया गया।
इस मौके पर चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की संरचना में परिवर्तन, उपभोग की संरचना के उन्नयन और औद्योगिक संरचना के पुनर्गठन के रूझान के अनुरूप सेवा उद्योग का विकास बढ़ाना होगा, ताकि सेवा उद्योग का डिजिटलीकरण, मानकीकरण, एकीकरण और अंतर्राष्ट्रीयकरण विकास उन्नत हो सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 April 2026 6:09 PM IST












