पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव की आई प्रतिक्रिया, कहा - 'अब साबित हो गया है कि...'

हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव की आई प्रतिक्रिया, कहा - अब साबित हो गया है कि...
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम ने AJUP से गठबंधन तोड़ दिया। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी की चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम ने AJUP से गठबंधन तोड़ दिया। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी की चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी से ज्यादा झूठ और कोई नहीं बोल सकता। हम लोगों को सोच विचार कर निर्णय लेना पड़ेगा। जहां से भी ऑडियो आया है, हम लोग उस बात पर पहले से चर्चा करते थे। अब यह साबित हो गया है कि बहुत सारी ताकतें सेक्युलर ताकतों को लोकतांत्रिक ताकतों को नुकसान पहुंचा रही हैं। जो लोग एक्सपोज हुए हैं उनका बीजेपी से गहरा लगाव है।

AJUP-AIMIM के गठबंधन टूटने पर अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने यूपी में एसआईआर मुद्दे को लेकर चर्चा की। उन्होंने यूपी में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि जहां बीजेपी हारती है वहां चुनाव योग को आगे कर देती है।

बता दें, पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव के लिए एआईएमआईएम और हुमांयू कबीर की पार्टी एजेयूपी के बीच गठबंधन हुआ था। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने एक टेप जारी किया था। इसमें पैसे के लेनदेन का जिक्र किया गया था। टीएमसी ने बीजेपी से फंडिंग लेकर एआईएमआईएम और हुमांयू कबीर पर बीजेपी से फंडिंग लेकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है।

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर भी की चर्चा

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने वसुंधरा राजे को राजस्थान का बेहतर सीएम बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की जीत का दावा किया और उन्होंने शंकराचार्य की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए।

बता दें, पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर सियासी पारा हाई है। इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं की पार्टी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है। एमआईएमआईएम ने अकेले चुनाव में उतरने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर एआईएमआईएम ने एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वो हुमायूं कबीर के ऐसे किसी भी बयान (जो टेप में कथित तौर पर है) का समर्थन नहीं करती।

Created On :   10 April 2026 11:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story