200वीं जयंती: राष्ट्रपति, पीएम समेत कई नेताओं ने संसद परिसर के प्रेरणा स्थल पहुंकर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पहुंचकर महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए संसद परिसर स्थित 'प्रेरणा स्थल' पहुंचे। यहां पहुंचकर प्रधानमंत्री ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर यहां उपस्थित हैं।
यह भी पढ़े -'मोदी सरकार के संकल्प में सुनाई देती है महात्मा फुले के विचारों की गूंज', 200वीं जयंती पर कई नेताओं ने किया याद
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "आज महात्मा ज्योति बा फुले जी की 200वीं जयंती है। महात्मा फूले ने एक सत्य सोधक समाज की स्थापना की थी। सत्य उनके जीवन में महत्वपूर्ण था। महिला सशक्तिकरण और महिला शिक्षा का प्रचार प्रसार उन्होंने अपने जीवन में किया। सावित्रीबाई फुले को इस देश की पहली महिला शिक्षिका होने का भी गर्व पूरा समाज और देश करता है। ये काम भी महात्मा फूले जी ने किया। महात्मा फूले जी का एक बड़ा व्यक्तित्व था।
Created On :   11 April 2026 9:16 AM IST














