PM के दौरे से पहले सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: देहरादून से दबोचा गया ISI एजेंट, स्लीपर सेल की फौज बनाने की मिली थी जिम्मेदारी

देहरादून से दबोचा गया ISI एजेंट, स्लीपर सेल की फौज बनाने की मिली थी जिम्मेदारी
देहरादून में पीएम दौरे से पहले एक युवक गिरफ्तार हुआ है। वह आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था। वह स्लीपर सेल बना रहा था और अहम जानकारी शेयर कर रहा था।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 14 अप्रैल के दौरे से कुछ दिन पहले एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने इस कार्रवाई को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अंजाम दिया। आरोपी का नाम विक्रांत कश्यप है जो प्रेमनगर इलाके में रहता था। वह सामान्य काम करता दिखता था लेकिन गुप्त रूप से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था। जांच में सामने आया कि उसका संपर्क पाकिस्तान से जुड़े लोगों से था और वह एक बड़ी साजिश की तैयारी कर रहा था।

क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के प्रेमनगर इलाके से 29 साल के विक्रांत कश्यप को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, वह आईएसआई से संबंध रखता था। पुलिस को उसके पास से पिस्टल, कारतूस और अन्य सामान मिला है। अधिकारियों ने बताया कि वह एक नए आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहा था।

कैसे बना साजिश का हिस्सा

जांच में पता चला कि विक्रांत सोशल मीडिया के जरिए कट्टर सोच से प्रभावित हुआ। वह ऐसे ग्रुप्स से जुड़ गया जो हिंसा को बढ़ावा देते हैं। बताया गया कि वह सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या का बदला लेने जैसी बातों से भी प्रभावित था।

क्या थी उसकी योजना

पुलिस के अनुसार, विक्रांत को स्लीपर सेल बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह देहरादून से लेकर दिल्ली तक नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा था। उसने कई महत्वपूर्ण जगहों के वीडियो और जानकारी भी साझा की थी। इनमें सैन्य, पुलिस के ठिकानों की लोकेशन शामिल है। सुरक्षा एजेंसियां अब उससे जुड़े लोगों की जांच कर रही हैं ताकि किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।

Created On :   11 April 2026 11:18 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story