Bihar News: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जीतन राम मांझी ने दी हैरान करने वाली प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं बधाई नहीं...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल (शुक्रवार) को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई थी। नीतीश कुमार को सभी शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे नीतीश कुमार को बधाई नहीं देंगे।
यह भी पढ़े -सीढ़ीदार भूलभुलैया में एक बावड़ी 9वीं शताब्दी में बना राजस्थान का हैरत में डालता कुआं, 'प्रसन्नता की देवी' को है समर्पित
क्या बोले जीतन राम मांझी?
जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने पर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि 'आज मैं नीतीश कुमार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा। बस इतना ही कहूंगा कि बिहार आपको मिस करेगा नीतीश जी। ये मैं नहीं, पूरे बिहार की जनता कह रही है।'
आज मैं नीतीश जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूँगा।बस इतना कहूँगा।“बिहार विल मिस यू नीतीश जी।”ये मैं ही नहीं पूरे बिहार की जनता कह रही है।@NitishKumar @VPIndia— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) April 10, 2026
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश महिला आरक्षण अधिनियम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया गया
निशांत कुमार ने अपने पिता को दी बधाई
वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने इस मौके पर अपने पिता को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा है कि, 'पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी को माननीय राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए हार्दिक बधाई।'
पीएम मोदी ने दी बधाई
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि 'नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर से संसद में देखना बहुत ही सुखद होगा।'
Created On :   10 April 2026 3:52 PM IST












