- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- राष्ट्रीय समता परिषद फुले के...
Panna News: राष्ट्रीय समता परिषद फुले के तत्वाधान में विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

Panna News: पूर्व सासंद सुखलाल कुशवाहा के जन्मोत्सव पर्व मनाने के संबंध में वर्तमान सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का मोहन्द्रा में आगमन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सम्राट अशोक महान सद्गुरूकबीर साहेब एवं राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फूले के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। समाजिक समस्त पिछड़ा वर्ग के युवाओं द्वारा क्षेत्र बम्होरी से मोहन्द्रा पवई तक जोरदार स्वागत किया गया। उद्बोधन संदेश में कहा गया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष में भी ०5 जनवरी 2026 को दमोह जिले में पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा के जन्मोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्यामलाल साहेब द्वारा की गई।
कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तृत चर्चा सेवानिवृत्त जे.एल. कुशवाहा द्वारा प्रस्तावित की गई। अन्य वक्तागण जनपद सदस्य राजाराम पटेल, पिछड़ा के विशेष समाज सेवी सासंद अनंतराम चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य दुज्जी पटेल, सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर शिवराज पटेल, सेवानिवृत्त शिक्षक पूरन लाल पटेल, ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष रामभगत कुशवाहा, सासंद के अनुयाई सूरज कुशवाहा, युवा समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पटेल, जनसेवा मित्र जयपाल पटेल एवं युवा मेहन्द्र पटेल ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। मंच संचालन सचिव काशीराम सिंह शाक्य पटेल द्वारा किया गया। अन्य समाजिक बंधु बैजू पटेल, उत्तम पटेल, बलीराम पटेल, मलोट राम पटेल, गंगाराम पटेल, संत कुमार पटेल, सारांश पाण्डेय, रघुवर पटेल, पुखराज यादव, डॉ. अनिल पटेल, अशोक पटेल, श्रीराम पटेल, राजाराम पटेल, प्रदीप पटेल, भागचंद पटेल, संदीप पटेल, अमित पटेल, भजनलाल पटेल, राम खिलावन कुशवाहा, पत्रकार अवधेश पटेल, अनुराग अन्ना चौरसिया, मुकेश चौरसिया, राजदीप पटेल, छोटू चौरसिया, राधे चाट वाले, आयुष अग्रवाल, शैलेन्द्र चौरसिया, सोनू यादव, रामकिशोर पटेल, विवेक सोनी, खेमचंद्र लोधी और सभी क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
Created On :   21 Dec 2025 2:12 PM IST














