Panna News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कामताना ग्राम में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान भोला आदिवासी 22 वर्ष पिता नंदलाल आदिवासी निवासी कामताना के रूप में हुई है

Panna News: अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कामताना ग्राम में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान भोला आदिवासी 22 वर्ष पिता नंदलाल आदिवासी निवासी कामताना के रूप में हुई है जो बीती रात से लापता बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार गांव के पास स्थित पेड़ों की नर्सरी में सागौन के पेड़ से युवक ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए पंचनामा तैयार किया। इसके बाद गुरुवार की दोपहर ०2 शव को पोस्टमार्टम के लिए अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा।


Created On :   10 April 2026 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story