- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- टाइगर के हमले से महिला घायल, जिला...
Panna News: टाइगर के हमले से महिला घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत विश्रमगंज रेंज के महुआ डोल में एक आदिवासी महिला पर टाइगर ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई तथा उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है जानकारी के अनुसार ग्राम हीरापुर टपरिया निवासी कुनकुन आदिवासी उम्र 35 वर्ष पिता प्यारेलाल जिसकी शादी टोरिया ग्राम में हुई थी वह अपने मायके आई हुई थी तथा महुआ बीनने गई हुई थी। इसी दौरान बाघ ने उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। लोगों द्वारा हल्ला मचाया गया तब बाघ उसे छोडक़र भागा है। फिलहाल उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है जंगली जानवरों द्वारा आए दिन लोगों पर हमले किए जा रहे हैं जिला चिकित्सालय में वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है।
यह भी पढ़े -रैपुरा में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक फैली लपटें, पुलिसकर्मियों ने दिखाई बहादुरी, ग्रामीणों के साथ आग पर पाया काबू, नहीं पहुंची फायर बिग्रेड
Created On :   11 April 2026 2:13 PM IST












