- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सांभर व हिरण के शिकारियों को वन टीम...
Panna News: सांभर व हिरण के शिकारियों को वन टीम ने दबोंचा, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Panna News: दक्षिण पन्ना वन मंडल के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत मोतीडोल बीट में वन विभाग द्वारा वन्यजीव अपराध के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सांभर अनुसूची-1, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अवैध शिकार एवं हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम द्वारा आरोपी सोने सिंह निवासी मोतीडोल उम्र 31 वर्ष के निवास पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान उसके घर में बेड के नीचे से लगभग 4 किलोग्राम सांभर का मांस बरामद किया गया। आगे की जांच में उसी दिन दोपहर में मोतीडोल गांव से ही एक अन्य आरोपी मलखान आदिवासी उम्र 27 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर जांच की गई जहां उन्होंने सांभर का शिकार किया था।
यह भी पढ़े -पुलिस ने वृद्ध दम्पत्ति को जबरन जेल पहुंचाने का किया प्रयास, पूर्व जनपद अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर लगाए गंभीर आरोप कार्यवाही पर जताई आपत्ति
आरोपियों द्वारा बताए गए घटनास्थल से सांभर की खाल, खोपड़ी एवं जबड़े की हड्डियां बरामद की गईं। साथ ही डॉग स्क्वाड की सहायता से दोनों आरोपियों के घरों से मांस काटने में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी बरामद की गई। पंंूछतांछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया है। दोनों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के पश्चात उन्हें विधिवत अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कार्यवाही में यह रहे शामिल
इस संपूर्ण कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक मोतीडोल भानुप्रताप सिंह, बीटगार्ड मोतीडोल अरविन्द विश्वकर्मा, प्रकाश प्रजापति बीटगार्ड, लाखन चौरी, अजय प्रताप सिंह ;बीटगार्ड फतहेपुर तथा समस्त मोहन्द्रा रेंज टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Created On :   11 April 2026 2:12 PM IST













