Panna News: पुलिस ने वृद्ध दम्पत्ति को जबरन जेल पहुंचाने का किया प्रयास, पूर्व जनपद अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर लगाए गंभीर आरोप कार्यवाही पर जताई आपत्ति

पुलिस ने वृद्ध दम्पत्ति को जबरन जेल पहुंचाने का किया प्रयास, पूर्व जनपद अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर लगाए गंभीर आरोप कार्यवाही पर जताई आपत्ति
राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर मड़ला थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक वृद्ध दंपति के साथ हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर पीडित जनपद पंचायत पवई की पूर्व अध्यक्ष राजश्री चौहान ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Panna News: राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर मड़ला थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक वृद्ध दंपति के साथ हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर पीडित जनपद पंचायत पवई की पूर्व अध्यक्ष राजश्री चौहान ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राजश्री चौहान ने बताया कि ०7 अप्रैल को वह अपने पति जो सेवानिवृत्त डीएसपी हैं उनके साथ ग्वालियर जा रही थीं। इसी दौरान मड़ला थाना के सामने पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। उनके चालक ने वाहन रोक दिया जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी गाड़ी के पास पहुंचे और कथित रूप से अभद्र भाषा में बात करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनके पति ने पुलिसकर्मियों को समझाने का प्रयास किया तो बात बढ़ गई और विवाद की स्थिति बन गई। इसी बीच थाना प्रभारी मौके पर पहुंचीं और उनकी लाइसेंसी बंदूक तथा लाइसेंस जब्त कर लिया गया। जबकि उन्होंने बंदूक को अपने हाथ पर ले रखा था किसी पर बंदूक नहीं तानी थी फिर भी बंदूक को जबरन मुद्दा बनाया गया।

न किया उम्र का लिहाज, बंदूक को जबरन बनाया मुद्दा

पत्रकार वार्ता के दौरान श्रीमती चौहान ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 27/30 तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। राजश्री चौहान के अनुसार पुलिस ने उन्हें और उनके 87 वर्षीय पति भरत सिंह चौहान को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पन्ना के न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 78 वर्ष है इसके बावजूद पुलिस ने उम्र का भी सम्मान नहीं किया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। प्रेसवार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार का पुलिस सेवा एवं आर्मी से जुडा लंबा इतिहास रहा है लेकिन इस तरह का व्यवहार पहली बार देखने को मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उचित जांच के ही कार्यवाही की गई। साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में निष्पक्षता नहीं बरती गई जिस कारण वह उनके पास शिकायत लेकर नहीं गईं।

उन्होंने यह तक कहा कि पुलिस अधीक्षक ने ही थाना प्रभारी पर दबाब बनाकर एफआईआर कराई। थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया और फिर उनका वाहन कोर्ट से जब्त करने के बाद थाना प्रभारी को बहाल किया। यह सब बताता है कि पन्ना पुलिस ने यह व्यवहार सुनियोजित ढंग से किया है। उन्होंने यहां तक कहा कि मड़ला थाना पुलिस की कमाई का जरिया बना हुआ है। राजश्री चौहान ने बताया कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सहित अपने परिजनों को दी है और इस मामले में न्याय के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेंगी। उन्होंने सांसद विष्णुदत्त शर्मा को भी मामले से अवगत कराया है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि उचित कार्रवाई नहीं होती है तो वह इस मुद्दे को और बडे स्तर पर उठाएंगी। उल्लेखनीय है कि राजश्री चौहान पवई क्षेत्र की पूर्व जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं और वह पूर्व विधायक अशोक वीर


Created On :   11 April 2026 1:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story