- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अनुसूचित जाति उत्कृष्ट कन्या...
Panna News: अनुसूचित जाति उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित

Panna News: डॉ. भीभराव अंबेडकर की जन्म जयंती १४ अप्रैल के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरूआत ०८ अप्रैल से हो चुकी है। डॉ. अम्बेडकर के आदर्शो, शिक्षा और संविधान के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से ०८ अप्रैल से विविध कार्यक्रमो का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। इसी तारतम्य में शाहनगर मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रावास की छात्रायें उत्साह पूर्वक शामिल हुई। छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होकर रंगों को जीवन उतारा गया।
यह भी पढ़े -पुलिस ने वृद्ध दम्पत्ति को जबरन जेल पहुंचाने का किया प्रयास, पूर्व जनपद अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर लगाए गंभीर आरोप कार्यवाही पर जताई आपत्ति
चित्रकला प्रतियोगिता प्रारंभ होने के पूर्व छात्रावास की अधीक्षिका सुश्री दीपिका उईके ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन करते हुए माल्यापर्ण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी से डॉ. अम्बेडकर के द्वारा शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो के दिए गए संदेश के साथ आगे बढने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल के निर्णय उपरांत चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया।
Created On :   11 April 2026 2:10 PM IST













