- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- गुनौर में छात्राओं को मिला...
Panna News: गुनौर में छात्राओं को मिला सशक्तिकरण का संबल, विधायक ने वितरित की साइकिलें व प्रमाण पत्र

Panna News: शिक्षा और बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में गुनौर विधानसभा क्षेत्र में एक अहम पहल देखने को मिली जहां गुनौर एवं बरसोभा के माध्यमिक व हाईस्कूलों में छात्राओं को साइकिल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से कन्या पूजन के साथ हुई जिसके बाद विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने छात्राओं को साइकिलें और प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उनका लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें। विधायक श्री वर्मा ने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं को स्कूल आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए साइकिल वितरण योजना बेहद कारगर साबित हो रही है। इससे न केवल स्कूलों में उपस्थिति बढ़ेगी बल्कि ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी।
यह भी पढ़े -धरमपुर के दिविहा गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
कार्यक्रम में भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिनमें मंडल अध्यक्ष प्रीति बद्री पटेल, महेवा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला मंत्री जगदीश पटेल, धर्मेंद्र तिवारी, मलखान सिंह, प्रहलाद गौतम, उमा द्विवेदी, वरिष्ठ नेता रामसजीवन मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौबे प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.के. प्रजापति, बीआरसी प्रमुख गणेश शर्मा, विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य विभागीय कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। साइकिल मिलने से छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और वह अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।
यह भी पढ़े -छत्रसाल व्यायाम शाला का सांसद विष्णु शर्मा ने किया निरीक्षण, सांसद निधि से विकास की कही बात
Created On :   11 April 2026 1:55 PM IST












