- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- रैपुरा में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर...
Panna News: रैपुरा में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक फैली लपटें, पुलिसकर्मियों ने दिखाई बहादुरी, ग्रामीणों के साथ आग पर पाया काबू, नहीं पहुंची फायर बिग्रेड

Panna News: कस्बा के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को अचानक खेतों में आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग कई किलोमीटर तक फैल गई। जिससे क्षेत्र में हडक़म्प मच गया। हालांकि खेतों में फसल कट चुकी थी लेकिन खेतों में बचे डंठलों ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। आग की चपेट में आग की चपेट में आने से कई किसानों द्वारा खेतों में रखा सामान जलकर खाक हो गया जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरक्षक राजेश पटेल एवं राहुल लोधी ने साहस का परिचय देते हुए बिना किसी संसाधन के ही पेड़ों की टहनियां तोडक़र आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दोनों पुलिसकर्मियों की हिम्मत को देख ग्रामीण भी आगे आए और सामूहिक प्रयास से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कई किसान अलग-अलग स्थानों पर आग बुझाने में जुटे रहे जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
यह भी पढ़े -धरमपुर के दिविहा गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
नहीं पहुंची फायर बिग्रेड
घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने शाम करीब 5:50 बजे डायल 112 पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन बार-बार काल करने के बावजूद देर शाम तक फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खडे हो रहे हैं।
यह भी पढ़े -दोस्तों ने फोन कर लाज में बुलाया, शराब पिलाकर हांथ पैर बांधे, युवक से किया अप्राकृतिक दुष्कर्म
Created On :   11 April 2026 1:57 PM IST












