Panna News: डीसीएम वाहन से ले जाए जा रहे चौदह नग भैंस वंशीय पशु पुलिस ने किए बरामद

डीसीएम वाहन से ले जाए जा रहे चौदह नग भैंस वंशीय पशु पुलिस ने किए बरामद
पन्ना जिले में अवैध रूप से कू्ररतापूर्वक पशुओं के परिवहन की सूचनाओं पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में बृजपुर थाना की पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए डीसीएम वाहन से ले जाये जा रहे कुल १४ नग भैंस पडा, छोटे-बडे बरामद करते हुए वाहन को जब्त किए जाने की कार्यवाही की गई।

Panna News: पन्ना जिले में अवैध रूप से कू्ररतापूर्वक पशुओं के परिवहन की सूचनाओं पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में बृजपुर थाना की पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए डीसीएम वाहन से ले जाये जा रहे कुल १४ नग भैंस पडा, छोटे-बडे बरामद करते हुए वाहन को जब्त किए जाने की कार्यवाही की गई। थाना पुलिस की टीम द्वारा आज शुक्रवार १० अप्रैल को पन्ना-पहाडीखेरा मार्ग स्थित नवोदय विद्यालय तिराहा ठाकुरबाबा मोड के पास डीसीएम वाहन क्रमांक यूपी-७८-केएन-६७३४ को रोककर चेक करते हुए चैकिंग की गई। पुलिस ने बताया कि वाहन में चालक सहित कुल चार आरोपी बैठे थे वाहन के अंदर १४ नग भैंस पडा छोटे-बडे को रस्सियों की सहायता से कू्ररतापूर्वक ठंूसठंूस कर भरा गया था। पशुओं कू्ररता से मुक्त करते हुए वाहन में पाए गए चारों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके पास पशुओं के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज परमिट का नहीं होना पाया गया।

आरोपीगणों द्वारा बताया गया कि पन्ना के ग्राम जमुनहाई से पशुओं को वाहन में लेकर पशु बाजार बांदा उत्तर प्रदेश ले जाये जा रहे थे आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि डीसीएम वाहन बबेरू निवासी एक व्यक्ति का है जिसे बताकर वाहन से वह पशु परिवहन करते रहे पुलिस ने वाहन में मिले चारों आरोपीगण चालक रामप्रकाश पिता मैइयादीन राजपूत उम्र 30 साल निवासी ग्राम जोरही थाना देहात कोतवाली बाँदा जिला बाँदा एवं सहजादे पिता नहीम खान उम्र 32 साल निवासी बबेरू थाना बबेरू जिला बाँदा, बसीम पिता पप्पू कुरेशी उम्र 21 साल निवासी ग्राम खागा थाना खागा जिला फतेपुर, मुईन पिता मुवीन कुरेशी उम्र 42 साल निवासी ग्राम बबेरू थाना बबेरू जिला बाँदा के साथ ही डीसीएम वाहन क्रमांक यूपी-७८-केएन-६७३४ के मालिक के विरूद्ध पशु कू्ररता निवारण अधिनियम की धारा ११(१)(घ)के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

यह रहे कार्यवाही में शामिल

इस कार्यवाही में बृजपुर थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस कार्यवाही में प्रदीप हरदानिया, राजेश कुमार, सुधीर अरजरिया, दिलीप शर्मा, अमर सिंह, दीपक सोनकिया, संजय बघेल और चालक संतोष की अहम भूमिका रही।

Created On :   11 April 2026 3:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story